Saturday, Nov 21st, 2009, 1:17 am [IST]  

danik bhaskarफेल छात्रों को भी देनी होगी प्रेक्टिकल परीक्षा

भास्कर न्यूज

धर्मशाला. प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2010 में ली जाने वाली मैट्रिक, जमा एक और जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं में सभी प्राइवेट परीक्षार्थियों (फेल घोषित परीक्षार्थियों सहित) और कंपार्टमेंट घोषित परीक्षार्थियों को प्रेक्टिकल विषय, विषयों की प्रेक्टिकल परीक्षा देना अनिवार्य होगा।



बोर्ड सचिव प्रभात शर्मा ने बताया कि मैट्रिक, जमा एक, जमा दो कक्षाओं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं लिखित परीक्षाओं से पहले होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली परीक्षा के प्रेक्टिकल के अंक नहीं जोड़े जाएंगे। प्रेक्टिकल परीक्षाएं 17 फरवरी 2010 से शुरू होंगी। परीक्षार्थियों को जो परीक्षा केंद्र जारी किया गया है उस परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक से प्रेक्टिकल परीक्षा की तारीख, समय और स्थान जानने के लिए परीक्षार्थी परीक्षा दो से दिन पहले संपर्क करें। जिला किन्नौर और चंबा जिले के भरमौर, पांगी उपमंडलों में स्थित परीक्षा केंद्रों में बैठने वाले परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं लिखित परीक्षा के बाद होंगी।



प्रेक्टिकल परीक्षा न देने वाले परीक्षार्थियों को अनुपस्थित दर्शाकर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी खुद जिम्मेदार होंगे। मैट्रिक कक्षा के विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम के अनुसार पहली बार विज्ञान विषय की प्रेक्टिकल नोट बुक बोर्ड ने तैयार कर मुद्रित करवा ली है। यह बोर्ड के पुस्तक विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: