Saturday, Nov 21st, 2009, 1:19 am [IST]  

danik bhaskarधर्मशाला में दिन-दहाड़े 70 हजार की लूट

भास्कर न्यूज

धर्मशाला. कोतवाली बाजार से दिन—दहाड़े मोटरसाइकिल पर आए दो युवक एक बुजुर्ग से 70 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर 3 बजे नोरबलिंगा के 73 वर्षीय ओम प्रकाश बेटी की शादी के लिए कोतवाली बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 70 हजार रुपए निकलवा कर बाहर आ रहे थे।



बैंक के साथ लगते चड़ी रोड स्थित शौचालय के पास एक युवक ने उन्हें धक्का मारा और पैसों से भरा बैग छीन कर खनियारा की ओर भागा। इसके बाद दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। ओम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को वह बैंक से 2 लाख निकलवाने गए थे, लेकिन ब्रांच मैनेजर ने उन्हें इतनी बड़ी राशि एकमुश्त न निकालने की सलाह दी थी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: