Saturday, Nov 21st, 2009, 1:21 am [IST]  

danik bhaskarराहणी नाला में बर्फीले तूफान से 8 की मौत

अशेष शर्मा/रमेश कं

कुल्लू. लाहौल घाटी को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रा के पास शुक्रवार दोपहर बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 7 लोग झारखंड, एक मंडी जिले का निवासी था। शुक्रवार को लाहौल की ओर से 85 लोगों का दल पैदल रोहतांग से मनाली के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही यह लोग राहणी नाला के पास पहुंचे तो बर्फीला तूफान शुरू हो गया।

मनाली प्रशासन ने सूचना मिलते ही पर्वतारोहण संस्थान मनाली की रेस्क्यू टीमें रोहतांग की ओर भेज दी। रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण सैकड़ों लोग अभी भी लाहौल घाटी में फंसे हुए हैं। इनके लिए सरकार ने वीरवार से हवाई उड़ान शुरू की थी, लेकिन इसके बावजूद यह लोग पैदल ही रोहतांग दर्रा पार करने की कोशिश कर रहे थे और तूफान की चपेट में आ गए। ये लोग शुक्रवार को मौसम साफ होने पर कोकसर से मनाली की ओर चले थे। हिम आवधाव अध्ययन कें द्र मनाली ने पहले ही रोहतांग के आसपास बर्फीले तूफान की चेतावनी दी थी।



मनाली के एसडीएम राजेश्वर गोयल ने बताया कि मारे गए लोगों के शव निकालने के लिए टीम भेजी गई है। पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक रणधीर सलहूरिया ने कहा कि मौसम साफ होने के बाद ही शवों का पता चल पाएगा। डीसी कुल्लू बीएम नांटा ने लोगों से पैदल दर्रा पार न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हवाई उड़ानों में इजाफा किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: