तीन लाख से दुरुस्त होंगी शहर की स्ट्रीट लाइट
भास्कर न्यूज & करनाल
शहर की सड़कोंं को दूधिया रोशनी में नहलाने की कवायद नगर परिषद की ओर से शुरू कर दी गई है। जो स्ट्रीट लाइट्स खराब हो चुकीं हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की बैठक में तीन लाख का बजट पास किया गया है। इस बजट पर पार्षदों ने भी मोहर लगा दी है। उम्मीद है जल्द ही शहर की स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी और हर सड़क दूधिया रोशनी में नहाएगी।
खरीदे जाएंगे सोडियम बल्ब : शहर की इन सड़कों पर सोडियम बल्ब की रोशनी जगमगाएं इसके लिए 416 सोडियम बल्ब खरीदे जाएंगे। इनमें 150 वाट के दो सौ, 250 वाट के सौ, 150 वाट के सौ सोडियम चोक, 250 वाट के 16 सोडियम चोक खरीदी जाएंगी।










