Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:34 am [IST]  

danik bhaskarवीडियो फुटेज ने बताया बैग चोर का हुलिया

करनाल& सेक्टर-12 में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई सोनीपत की महिला रितू अरोड़ा का बैग करीब दस वर्षीय लड़की ने चुरा लिया। बैग में नकदी व सोना बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले का खुलासा शादी के दौरान बनी वीडियो फुटेज

से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

माडल टाउन चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह 17 नवंबर को सेक्टर-12 में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई हुई थी। संतोषी माता के मंदिर में आयोजित विवाह समारोह में करीब दस वर्षीय लड़की ने उनका बैग चोरी कर लिया, इसमें कुछ नकदी व सोने के गहने थे।

उन्होंने बताया कि विवाह के दौरान वीडियो फिल्म को देखने के बाद इस बात का पता चला कि लड़की ने उनका बैग चुराया है। लड़की ने जींस व टी शर्ट डाली हुई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: