Saturday, Nov 21st, 2009, 1:36 am [IST]  

danik bhaskarकिराए पर कोलाहल

भास्कर न्यूज

शिमला. शहर में चल रही लाल रंग की बसों के अधिक किराए को लेकर शुक्रवार को सीटू ने परिवहन विभाग और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। शाम करीब 4 बजे लोकल बस स्टैंड पर सीटू कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर नई बसों में अधिक किराए को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

करीब 200 कार्यकर्ताओं ने 15 मिनट तक यातायात को बंद रखा और अपनी नाराजगी जाहिर की। इसी बीच कुछ सीटू कार्यकर्ताओं ने नई बसों के टायरों की हवा तक निकाल दी जिससे हालात और खराब हो गए। मौके पर तैनात पुलिस ने नई बसों के टायरों से हवा निकालने वाले सीटू कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। लोकल बस स्टैंड पर यातायात बाधित रहने से सैंकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके बाद सीटू कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस मौके सीटू पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने कहा नई बसों के अधिक किराए के कारण सामान्य लोग उनमें बैठने से कतराते हैं। जिस जगह के लिए पहले दो या तीन रुपए किराया
लगता था वहां के लिए इन नई बसों में 5 और 10 रुपए किराया देना पड़ता है। उन्होंने परिवहन मंत्री और सरकार से इन बसों में भी सामान्य किराया करने की मांग की।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: