बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत की लघु शोध
सोनीपत & जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2009 का आयोजन हरियाणा विज्ञान मंच व जिला प्रशासन के सौजन्य से किया गया। इसमें जिले भर से 100 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पृथ्वी ग्रह आइये इसे समझें और बचाएं पर 20 विद्यार्थियों ने अपने लघु शोध प्रबंध भी प्रस्तुत किए। वरिष्ठ शहरी में ऋषिकुल विद्यापीठ सोनीपत की आरजू, डीएवीएमएस विद्यालय सेक्टर-15 की शालिनी और कनिष्ठ शहरी में ऋषिकुल विद्यापीठ सोनीपत की कोमल व गोहाना से अरूणा, वरिष्ठ ग्रामीण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपली खेड़ा के प्रवीण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुआं के मोहित, कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुआं के मोहित व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूखी की कुसुम ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। हरियाणा विज्ञान मंचके सचिव सतबीर नागल ने विज्ञान कांग्रेस आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला संयोजक कृष्ण मलिक, परियोजना अधिकारी राजेश हुड्डा, विनोद कौशिक, कृष्ण वत्स, जसबीर ने निर्णायक भूमिका निभाई।










