Saturday, Nov 21st, 2009, 2:06 pm [IST]  

danik bhaskarपुराना मोबाइल नंबर सदा के लिए, 19 रुपए में बदले ऑपरेटर

Bhaskar News

नई दिल्ली. दूरसंचार नियामक ट्राई ने प्रस्तावित मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी योजना के तहत मोबाइल ऑपरेटर बदलने और नंबर को बरकरार रखने के लिए 19 रुपए का शुल्क निर्धारित किया है। इस योजना के तहत ग्राहक पुराना मोबाइल नंबर बरकरार रखते हुए अपना मोबाइल ऑपरेटर बदल सकेंगे।

ट्राई ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि ऐसे मामले में प्रत्येक बार ऑपरेटर बदलने का शुल्क 19 रुपए होगा और ग्राहकों से इससे अधिक शुल्क नहीं लिया जा सकता। हालांकि, ट्राई ने ऑपरेटरों के समक्ष विकल्प खुला रखा है कि वे चाहें तो इससे कम दर पर भी पोर्टेबिलिटी की सुविधा ग्राहकों को मुहैया करा सकते हैं। यह दर 31 दिसंबर 2009 से प्रभावी होगी। सरकार ने इसी दिन से कंपनियों को महानगरों में पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

योजना से फायदा

योजना के तहत मोबाइल उपभोक्ता मोबाइल ऑपरेटर कंपनी बदल भी लें तो भी उनका पुराना नंबर उनके पास ही रहेगा।ग्राहकों में यह शिकायत आम है कि अमुक ऑपरेटर का नेटवर्क सही नहीं है या उसकी सेवा में गड़बड़ी है।

नंबर बंद हो जाने, नया नंबर मिलने से होने वाली परेशानी से बचने के लिए वे ऑपरेटर नहीं बदल पाते हैं। सुविधा शुरू होने से ऐसी तमाम शिकायतों से मुक्ति मिल जाएगी। वे अपना नंबर बरकरार रखते हुए मोबाइल ऑपरेटर भी बदल पाएंगे। इससे ऑपरेटरों पर बेहतर सेवाएं देने का दबाव भी बढ़ेगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: