धूमधाम से मनाया इंदिरा का जन्मदिन
भास्कर न्यूज & सोनीपत
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 92वां जन्मदिन जिला कांग्रेस भवन में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष प्रदीप गौतम ने की।
जन्मदिन को एकता दिवस के रूप में मनाते हुए उन्होंने कहा कि दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा ही मनुष्य को कामयाब बनाता है। उन्होंने कहा कि 1971 में जब पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किया तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। उन्होंने अपने प्राणों की आहूति देश की एकता और अखंडता के लिए दी। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि, राई के विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व मंत्री शांति राठी, पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक, पूर्व विधायक देवराज दीवान, एआईसीसी की सदस्य सुमित्रा चौहान, कृष्णा दहिया, मास्टर रामपाल, पुष्पा दहिया, जयकुमार वर्मा, निर्मला पांचाल, बलजीत मलिक, सुरेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अर्पित किए श्रद्धा
गोहाना & महम रोड के विश्वकर्मा चौंक के पास स्थित बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 92वें जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोहाना व बरोदा के विधायकों के अलावा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने दिवंगत प्रधानमंत्री को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने इंदिरा गांधी को एक मजबूत नेता बताते हुए कहा कि उन्हीं के सपनों के अनुरूप देश में विकास एवं जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी दबंग नेता थी जिन्होंने निडऱता के साथ देशी व विदेशी ताकतों के साथ टक्कर लेते हुए देश को अखंडता व एकता के सूत्र में बांधे रखा। कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेवारी जयनारायण गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर जिला परिाद की चेयरपर्सन कमला भावड़, मार्किट कमेटी के चेयरमेन भूपेंद्र सिंह मलिक, डा.बीरसिंह मलिक, एडवोकेट मोहनसिंह मलिक, डा.वी.वी.मलिक, डा.संतोष बजाज, पं.खजान सिंह, जयपाल बुटाना, हरिसिंह खोखर, महेंद्र सिंह मलिक, राजकुमार शर्मा, परमेंद्र जौली,
महाबीर प्रसाद, प्रेमवती भनवाला, मीरा कुमार, एडवोकेट मीना चौधरी, सतबीर आर्य, कृष्ण सैनी, महिपाल भनवाला, दुष्यंत लठवाल, राजबीर ठेकेदार, रामफल सिवाच, रणधीर लठवाल, रामधन भारतीय, गुलशन अलावाधी व दूड़ाराम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।










