Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:53 am [IST]  

danik bhaskarअमेरिका में पढ़ाई जाती है गीता

Matrix News

अम्बाला सिटी & स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता एक प्रेरणाओं का सद्ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि गीता की भावनाओं का भांपते हुए अमेरिका के एक विश्वविद्यालय ने इसे अनिवार्य विषय घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि गीता के हर श्लोक मन को शांति पहुंचाने वाला है और यही कारण है कि ब्रिटेन की सेना को महीने में एक बार गीता का पाठ करवाया जाता है।

ज्ञानानंद महाराज सिटी सेक्टर-8 स्थित हुडा मैदान में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री ओम प्रकाश जैन ने किया। इस दौरान एटीएफआई के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता में नया उत्साह है, नया विश्वास है और नया प्रकाश है। यह सत्य है कि गीता सभी को प्रेरणाओं को देने वाला ग्रंथ है। गीता में सभी के शुभ के लिए कामना की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी ग्रंथ वंदनीय हैं, लेकिन उन सब में अपनी ही बात कही गई है। गीता में किसी जाति या संप्रदाय की चर्चा नही, बल्कि यह एक खुला व व्यापक ग्रंथ है। गीता में वो शक्ति है जो विश्व भर की प्ररेणाओं को समेट सकती है।

किए 45 लोगों के आप्रेशन

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से लगाए गए मुफ्त पोलियो आप्रेशन कैंप के दौरान 45 लोगों के आप्रेशन किए गए। शिविर के दौरान गुजरात से आए डाक्टरों ने पहले लोगों की जांच की और वीरवार को आप्रेशन किए गए। इस दौरान सभी मरीजों को सेक्टर-8 स्थित पैलेस में बनाए गए वार्ड में ही रखा गया। इस दौरान जिन लोगों के आप्रेशन किए गए उनके साथ आए लोगों की खाने पीने की विशेष व्यवस्था की गई। समिति के सदस्य राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच के बाद 85 लोगों को आप्रेशन करने के लिए चिह्निïत किया गया था। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने आप्रेशन के बाद लोगों से मुलाकत की और उनके फल वितरित किए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: