गरीब कन्या के विवाह में दी सहायता
सोनीपत & इनरव्हील क्लब के सदस्यों व सेक्टर चौदह के सत्संग मंडल की महिलाओं ने एक जरूरमंद कन्या की शादी के लिए जरूरत का सामान और 31 सौ रुपए नगद दिए। क्लब की पूर्व प्रधान ऊषा भंडारी और प्रधान नीलम सहगल ने कहा कि इस तरह की जरूरतमंद कन्याओं की सहायता करने में अगर महिलाएं आगे आएंगी तो उनका भला हो सकता है। इस मौके पर सिम्मी दहिया, उर्मिल, सरोज भसीन, वीना शशि, स्वाति गुप्ता, सरोज शर्मा, प्रवीन राज, कुसुम धीमान भी मौजूद थी।










