Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 2:12 am [IST]  

danik bhaskarडीपीएस के प्रो-वाइस चेयरमैन को धमकी

Bhaskar Correspondent

करनाल. डीपीएस स्कूल के प्रो-वाइस चेयरमैन अनिल गोयल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फिलहाल अनिल गोयल विदेश में हैं। सदर थाना पुलिस ने पिं्रसिपल डीके त्यागी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।



पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रिंसिपल डीके त्यागी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने डीपीएस के प्रो-वाइस चेयरमैन अनिल गोयल को 24 अगस्त को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। पहले अपने स्तर पर जांच की गई तो कोई सुराग नहीं लग पाया तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।



एसएचओ गोरखपाल राणा ने बताया कि प्रो-वाइस चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को ट्रेस करने के लिए नंबर की तहकीकात की जा रही है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: