Saturday, Nov 21st, 2009, 2:28 am [IST]  

danik bhaskar3 महीने लगे तीन मिनट की फिल्म को

मति कांत सिंह

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है। नासिक में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘चाइल्ड प्ले’ ने ‘बेस्ट फिल्म ऑन ग्लोबल वार्मिग’ का खिताब अपने नाम कर लिया।



इस एनिमेशन फिल्म को बनाया है फ्रेमबॉक्स एनिमेशन एंड विजुअल इफेक्ट इंस्टीट्च्यूट से-34 के विद्यार्थियों ने। यह फिल्म पर्यावरण प्रदूषण के कारणों को दमदार तरीके से पेश करती है। फिल्म को अतुल कश्यप, परविंदर सिंह, हरजीत सिंह, ईशा वालिया, राजन शर्मा और अंकुर कपूर ने बनाया है। तीन मिनट की इस फिल्म को बनाने में तीन माह लग गए। अंकुर कहते हैं कि पर्यावरण प्रदूषण की थीम पर काम करने से हम लोगों के स्वभाव में भी बदलाव आया है। पहले जहां-तहां गंदगी फैला देते थे, लेकिन अब रास्ते में कूड़ा नजर आए तो डस्टबिन में डालते हैं।



शगुन की ‘कनेक्टिव वी2’ की सराहना: फ्रेमबॉक्स के छात्र शगुन की एनिमेशन फिल्म ‘कनेक्टिव वी2’ ने लंदन फिल्म फेस्टिवल 09 में सराहना पुरस्कार हासिल किया है। शगुन ने तीन मिनट की फिल्म में एक विज्ञापन तैयार किया है। फ्रेमबॉक्स के वाइस प्रेसिडेंट (न्यू मीडिया) सचिन भटनागर ने कहा कि बच्चों ने इंस्टीटच्यूट ही नहीं चंडीगढ़ का भी नाम रोशन किया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: