Saturday, Nov 21st, 2009, 2:32 am [IST]  

danik bhaskarधनेंद्र के घर टिकटार्थियों का मेला

bhaskar correspondent

नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस में टिकट हासिल करने के लिए दौड़ शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू के घर शुक्रवार को दिनभर नेताओं की भीड़ लगी रही। टिकट के इच्छुक नेता अपने समर्थकों और आकाओं के साथ पहुंचे थे। हालत यह थी कि दोपहर तक धनेंद्र अपने घर से नहीं निकल पाए।



राज्य में तीन चरणों में चुनाव होने वाले हैं। दावेदारों की चिंता यही है कि जल्द से जल्द टिकट का मसला तय हो जाए, ताकि उनको चुनाव की तैयारी के लिए वक्त मिल जाए।



पार्टी की दुविधा यह है कि वह समय पर प्रत्याशी का फैसला करने की सोच रही है, ताकि भितरघात का खतरा कम किया जा सके। किसी वार्ड या नगरीय निकाय में टिकट किसी एक को ही मिलेगा, बाकी नाराज रहेंगे। दावेदारों ने नेताओं के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।



शुक्रवार को स्थिति यह थी कि धनेंद्र साहू के सोकर उठने के पहले दूरदराज से पहुंचे दावेदार उनके संतोषीनगर स्थित निवास में पहुंच गए थे। दोपहर तीन बजे तक दो सौ से ज्यादा लोग धनेंद्र से मिलकर जा चुके थे। शाम को कहीं जाकर धनेंद्र साहू को राहत मिली। दावेदारों के बायोडेटा और आवेदनों को संभालने में शाम तक उनका स्टाफ व्यस्त रहा। कल भी इसी तरह के हालात कायम रहने की उम्मीद है।



कांग्रेस भवन में भी प्रत्याशियों की भीड़ जमा है। चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं ने राजधानी के वार्डो में भी घूमना शुरू कर दिया है। टिकट बांटने वाले नेता दबाव में हैं। मजबूत दावेदार उनको धमकाने से भी नहीं चूक रहे। कांग्रेस भवन में बैठकर कई नेता चेतावनी दे चुके हैं कि उनकी टिकट कटी तो वह अपने वार्ड से पत्ता काट देंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: