Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 2:34 am [IST]  

danik bhaskarस्वाइन फ्लू : मदद को बढ़े हाथ

Matrix News

भास्कर न्यूज & सोनीपत

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब केमिस्टों ने भी एक कदम आगे बढ़ाया है। हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएश ने सभी केमिस्टों को पत्र लिखकर स्वाइन फ्लू से संबंधित दवाओं व मास्कों को लेकर हर तरह की मदद करने के निर्देश दिए हैैं। साथ ही जिला प्रशासन ने उन सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैैं कि जहां भी स्वाइन

फ्लू के केस मिलते हैैं वहां सात दिन की छुïट्टी की जाए। क्योंकि फ्लू के वायरस का असर सात दिन तक रहता है।

जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 17 मामले सामने आ चुके हैैं। शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू के 22 लोगों के सैैंपल जांच के लिए एनआईसीडी भेजे गए हैैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा स्टेट ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी केमिस्टों को पत्र भेजकर इस मामले में आम लोगों व प्रशासन की मदद के लिए सामने आने को कहा है। मास्कों की बिक्री व दवाओं में किसी तरह की कालाबाजारी न हो इसके लिए भी निर्देश दिए गए हैैं। एसोसिएशन के एडवाइजर सतीश विज का कहना है कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए केमिस्ट पूरी तरह से तैयार हैैं। मास्क से लेकर दवाओं की आपूर्ति में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: