लूटपाट करने वालों को काबू करने की मांग
सोनीपत & इंडियन नेशनल लोकदल के ब्लाक व ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान सितेंद्र नांदल से लूटपाट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग होने लगी है।
शुक्रवार को इनेलो पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी प्रकट की। इस मौके पर इनेलो पदाधिकारियों ने घोषणा की कि यदि तीन दिनों में पुलिस नांदल पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहती है तो इनेलो सड़कों पर उतरने पर मजबूर होगी। गुरुवार रात चार युवकों ने ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान व इनेलो
मंडल अध्यक्ष सितेंद्र नांदल से लूटपाट कर उनकी कार, पिस्तौल सोने की चैन व रुपए छीन लिए थे। सितेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे नाराज इनेलो कार्यकर्ताओं ने आज एसपी को
ज्ञापन सौंपा।










