Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 2:36 am [IST]  

danik bhaskarकब निजात मिलेगा इस जाम से

धीरज शर्मा & सोनीपत

शहर के लिए जाम धीरे-धीरे गंभीर समस्या बनता जा रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या फिर सुबह आपको आफिस जाना हो। घर से एक घंटा पहले निकलना ही पड़ेगा। जिन चौक चौराहों और सड़कों पर कुछ साल पहले तक वाहन बगैर किसी रूकावट के निकल जाते थे वहां अब आपको दिल्ली की तरह वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल जाएंगी।

शहर की यह समस्या एकदम से पैदा नहीं हुई है। शुक्रवार को दैनिक भास्कर की टीम ने जब शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमकर जाम की समस्या का कारण जानने की कोशिश तो पाया कि अतिक्रमण शहर में लगातार हो रहे यातायात जाम की प्रमुख समस्या है। गोहाना रोड पर रेलवे फाटक से लेकर शमशान भूमि तक सड़क के दोनों तरफ दस से बारह फीट तक दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण कर रखा है और उनके आगे रेहड़ीवालों के स्थायी ठिकाने बने हुए हैं। पूरे रोड पर वाहनों के निकलने के लिए मात्र 10 से 12 फीट की जगह ही बची हुई है। इस बचे हुए रोड पर भी मैक्सी कैब चालक सवारियों के लिए जान हथेली पर लिए खड़े रहते हैं। पीछे कितना लंबा जाम लगा है इसकी उन्हें कोई फिक्र नहीं है। पुराने रोहतक रोड, बस अड्डे के सामने, मुरथल रोड, रेलवे रोड, ओल्ड डीसी रोड पर भी यही समस्या बनी हुई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: