किसान संघर्ष समिति का सम्मेलन आज धुंबडिया में
Matrix News
भास्कर न्यूज भीनमाल
भारतीय किसान संघर्ष समिति का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार सवेरे 10 बजे आंजणा समाज छात्रावास धुंबडिया में होगा। समिति के संयोजक विक्रमसिंह पुनासा ने बताया की सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को राज्य स्तर पर उठाने को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।










