आटो-रिक्शा महासंघ का बंद स्थगित
रायपुर. आटो और मिनीडोर वालों का महाबंद आंदोलन स्थगित हो गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से चर्चा के बाद रायपुर शहर आटो टैक्सी चालक महासंघ के अध्यक्ष कमल पाण्डेय ने इसकी घोषणा की। अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने आटो स्टैंड का निर्माण करवाने में पूरी मदद दिलाने का वादा किया है।
आटो-मिनीडोर और मैजिक के दण्ड शुल्क की सीमा तय करने पर भी पुलिस कप्तान ने सहमति दे दी है। इस वजह से बंद का निर्णय वापस लिया गया। पुलिस अधीक्षक के साथ चर्चा के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल, शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, हुसैनी सेना प्रमुख राहिल रऊफी, राजू एडीकर, बाबा इकबाल, सूर्य प्रकाश व्यास, नरेश बेनिया, धनंजय सिंह ठाकुर, वसीम खान, नारायण सोनी, आसिफ अली आदि उपस्थित थे।










