टीकाराम कालेज में शुरू हो गई लैंग्वेज लैब
सोनीपत& टीकाराम गल्र्स कालेज में शुक्रवार को फंगशनल इंग्लिश लैब शुरू हो गई। एडीसी बलराज मोर ने लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा आईटी का युग है। जिसमें हर छात्रा को कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को लैब की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कालेज की फिजिक्स लैब का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर टीकाराम कालेज की प्राचार्य मोनिका ने बताया कि कंप्यूटर से संबंधित कोर्स इंटरनेट एंड वेब डिजायनिंग, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएससी हार्डवेयर लैब, साफ्टवेयर लैब, कंप्यूटर ऐपलिकेशन लैब, तथा फंगनेशनल इंग्लिश कोर्स के लिए इंग्लिश एंड स्पोकन इंग्लिश कोर्स के लिए इस लैब की शुरुआत की गई है।










