प्रज्ञा पुराण कथा महोत्सव
का समापन
जालोर गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का तिलक द्वार स्थित रामदेव मंदिर में शुक्रवार को पूर्णाहुति का कार्यक्रम हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार के सतीश त्यागी ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से शारीरिक और मानसिक व्याधि का निवारण संभव है। त्यागी ने शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा करवाए जाने वाले विभिन्न हवन और यज्ञों के बारे में जानकारी दी। साथ ही संस्थान की ओर से रोग निदान के लिए बनाई गई हवन सामग्री पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संस्कारों की स्थापना के लिए धर्म की स्थापना जरुरी है तथा इसके लिए यज्ञ को महत्व दिया जाना चाहिए। इस दौरान कुलदीप सुंदेशा व दिनेश परिहार मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान यजमानों ने प्रत्येक मंदिर में सामूहिक हवन करने की योजना बनाई।










