खुशहाल भारत,
सपनों की चाहत
अगर कुछ देर के लिए आंखें मूंदकर सपनों के भारत की कल्पना करने को कहा जाए, तो हर इंसान समृद्ध और विकसित भारत की कामना ही करेगा। दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शहर के स्कूलों के 8वीं से 12 वीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने भविष्य के भारत को रंगों में उभारा। सबसे सुंदर तस्वीरों का चयन शहर की जानी-मानी पेंटर आर्टिस्ट माला चावला ने किया।
इस प्रकार रहे नतीजे : पेंटिंग प्रतियोगिता में डीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल का दीपक शर्मा पहले स्थान पर रहे। अपनी पेंटिंग में दीपक ने आधुनिक भारत की तस्वीर पेश की। पुरस्कार लेने आए दीपक के पिता राजकुमार शर्मा ने इस आयोजन के लिए दैनिक भास्कर को बधाई दी। गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की आस्था जोशी दूसरे स्थान पर रही। आस्था ने पेंटिंग में हाईटेक इंडिया को डिजाइन किया। मानव पब्लिक स्कूल की मुस्कान बेरी तीसरी स्थान पर रही। मुस्कान ने कल के भारत की विकसित तस्वीर पेश की।
कंसेप्ट को समझने में पिछड़े : माला चावला ने कहा कि बच्चों से कांसेप्ट समझने में चूक हो गई। पेंटिंग प्रतियोगिता होने के बावजूद स्टूडेंट्स ने पोस्टर बनाकर भेजे हैं। फिर भी उनका प्रयास सराहनीय है। यह देखकर अच्छा लगा कि पेंटिंग के माध्यम से उन्होंने विकसित भारत को साकार किया। स्टूडेंट्स की सोच इतनी अच्छी है, तो जाहिर-सी बात है कि वे अपनी कल्पनाओं को साकार करने के लिए कदम भी उठाएंगे। टीचर्स व पैरेंट्स बच्चों को प्रेरित करें।
इन्होंने बांटे पुरस्कार : फ्यूचर विजन इंस्टीट्यूट के मालिक सुनील ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर इंस्टीट्यूट से शांतेश भी मौजूद रहे।










