विद्यार्थियों से पानी भराने पर रोष
& राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनोल के छात्रों से पीने का पानी भरवाने से ग्रामीणों में रोष छा गया। बाद में स्कूल के प्रधानाचार्य के समक्ष भी रोष जताया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के बावजूद नवीं व दसवीं के छात्रों से हैंडपंप से पीने का पानी भरवाने पर ग्रामीणों ने एतराज जताया। सरपंच भगवतसिंह के नेतृत्व में ग्रामीण मालू गुर्जर, मोहनलाल रेगर, भैरूलाल मेवाड़, भंवरलाल सेन, मधुसूदन साहू, देवीलाल पालीवाल, अर्जुनलाल मेवाड़ा ने स्कूल जाकर उप संस्था प्रधान मोहनलाल वीरवाल के समक्ष छात्रों से हैंडपंप से पानी लाने का काम करवाने पर नाराजगी व्यक्त की।
उप संस्था प्रधान मोहनलाल ने आगे से इस तरह का कार्य नहीं करवाने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया।
ञ्चविद्यालय के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने की वजह से शुक्रवार को छात्रों से मटकी भरवाई गई थी। इससे पहले कभी भी पानी नहीं भरवाया गया।
सुखदेव मीणा, संस्था प्रधान राउमावि बिनोल










