Saturday, Nov 21st, 2009, 2:49 am [IST]  

danik bhaskarहवारा की अपील पर सुनवाई टली

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में विशेष अदालत से फांसी की सजा पाने वाले आरोपी जगतार सिंह हवारा की अपील पर सुनवाई शुक्रवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 24 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी।



अदालत में हवारा के वकील की तरफ से कहा गया कि इस केस में अभी आरोपी परमजीत सिंह भ्यौरा के खिलाफ सुनवाई विचाराधीन है। ऐसे में भ्यौरा पर विशेष अदालत का फैसला आने के बाद ही अपील पर सुनवाई शुरू की जाए। अदालत ने इस पर सुनवाई स्थगित कर दी। केस में आरोपी बलवंत सिंह ने हाईकोर्ट को पत्र लिख कहा है कि उसे पैरवी के लिए वकील की आवश्यकता नहीं है।

विशेष अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई है और इस फैसले के खिलाफ उसने कोई अपील दायर नहीं की। ऐसे में उसके मामले पर जल्दी फैसला दिया जाए। दूसरी तरफ हवारा ने अपील याचिका दायर कर फांसी की सजा खारिज करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने इन दोनों केसों की एक साथ सुनवाई करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब भ्यौरा के ट्रायल पर फैसले का इंतजार करते हुए अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: