औद्योगिक नीति से मेडिकल टूरिज्म बढ़ेगा
लुधियाना. पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति से सूबे में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसमें सेहत विभाग की ओर से परिभाषित हेल्थ प्रोजेक्टों को इंडस्ट्री का दर्जा दिया गया है। ऐसे प्रोजेक्ट लगाने वाले उद्यमी जमीन का 25 फीसदी हिस्सा मेडिकल सुविधाओं व अन्य क्षेत्र को सीएलयू चार्ज दिए बिना व्यवसायिक इस्तेमाल में ला सकेंगे।
स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया ने शुक्रवार को आईएमएए हाउस के आडिटोरियम के शिलान्यास के मौके पर ये बातें कहीं। कालिया ने मेडिकल कम्यूनिटी को निर्धन मरीजों की मदद करने की सलाह भी दी। इस साल स्वास्थ्य संस्थाओं का दर्ज बढ़ाने के लिए 25 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। कालिया ने आडिटोरियम निर्माण के लिए पांच लाख रुपये ग्रांट का ऐलान किया।
आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि लुधियाना ब्रांच को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने के लिए पहले स्थान का अवार्ड मिला है। आईएमए हाउस में जल्द ही फ्री डिस्पेंसरी भी खोली जाएगी। इस मौके सिविल सर्जन डा.मनिंदरजीत सिंह, डा.मनोज सोबती, डा.एलएस चावला,डा.हरदीप सिंह, डा.डीपी सिंह अरोड़ा, डा.आरएस परमार, डा.नरोत्तम दीवान, संजय कपूर व रमेश कपूर मौजूद थे।










