Saturday, Nov 21st, 2009, 2:59 am [IST]  

danik bhaskarहावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द

bhaskar news

aरायपुर. चक्रधरपुर मंडल में गुरुवार रात बिलासपुर-टाटा पैसेंजर के दुर्घटनागस्त होने से गड़बड़ाया रेलवे का सिस्टम शुक्रवार को भी सामान्य नहीं हो सका। रायपुर-बिलासपुर से हावड़ा जाने और वहां से आने वाली तमाम गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। शुक्रवार को छूटने वाली हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस सीधे रद्द कर दी गई।



रेलवे सूत्रों ने बताया कि हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-हापा एक्सप्रेस पांच घंटे और हावड़ा-पूणो आजाद हिंद एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से रवाना हुई। इसी तरह हावड़ा से आने और यहां से जाने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, हावड़ा-पूणो, हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी व हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।



ट्रेनें टाटा, चांडिल, मुरी और राऊरकेला होकर आ-जा रही हैं। परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण गाड़ियां 8-10 घंटे देरी से आ रही हैं शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर यात्री घंटों अपनी ट्रेन का इंतजार करते रहे। गाड़ियों के आने के बारे में रेलवे पूछताछ काउंटर को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी।



इस वजह से यात्रियों को गाड़ियों के आने का सही टाइम नहीं बताया जा रहा था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेल यातायात सामान्य होने में एक-दो दिन लगेंगे। यहां से रवाना होने वाली ट्रेनें 8-10 घंटे देरी से पहुंचेंगी। लेट से पहुंचने वाली गाड़ियां देरी से ही छूटेंगी।



गौरतलब है कि नक्सलियों ने बिलासपुर-टाटा पैसेंजर के आने के समय पटरी उड़ा दी थी। इसकी वजह से ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस वजह से अप और डाउन दोनों लाइन पर याताया ठप हो गया था। रेलवे इसी घटना से उबर नहीं पाया है।



19 नवंबर को हावड़ा से आने वाली नई दिल्ली बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना के कारण राऊरकेला में ही स्थगित कर दी गई। इस ट्रेन को खाली रैक के साथ बिलासपुर लाया जा रहा है। अब यह 21 नवंबर को बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बनकर रवाना की जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack