Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 3:00 am [IST]  

danik bhaskarकालिया को मिला सीएम जैसा ठाठ!

विपन जंड

लुधियाना. पंजाब में सत्ता की साझीदार भाजपा उप मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक हक जताती रही। उसे यह कुर्सी तो नहीं मिल पाई। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विदेश दौरे के बीच स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया ने सीएम प्रोटोकॉल का सुख जरूर भोग लिया। वैसे कालिया अमूमन लुधियाना आते जाते हैं पर शुक्रवार को लुधियाना दौरे के दौरान उनके ठाठ मुख्यमंत्री से कम नहीं थे।



इन तामझाम को देखने के बाद सियासी हलकों में दुविधा पैदा हो गई है कि क्या मुख्यमंत्री विदेश जाते वक्त उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की बजाय कालिया को चार्ज सौंप गए हैं? बता दें कि कुछ दिन पहले एक चर्चा ने विवाद छेड़ दिया था कि सीएम इलाज के लिए विदेश जाने वाले हैं। उनकी गैर मौजूदगी में सूबे की कमान सुखबीर बादल के हाथ में आ जाएगी।



इस चर्चा से पार्टी के भीतर सुगबुगाहट ने इतना तूल पकड़ लिया था कि सीएम को स्पष्ट करना पड़ा कि उनके इलाज के लिए विदेश जाने की बातें महज अफवाह हैं। कहीं इसी तरह के विवाद से बचने के लिए ही तो मुख्यमंत्री ने विदेश दौरे के दौरान अपने बेटे की बजाय कालिया को तरजीह देना मुनासिब तो नहीं समझा।



सीएम किसे चार्ज सौंपकर गए हैं, इस सवाल पर कोई भी अधिकारी कुछ भी स्पष्ट करने से बच रहे हैं। डीसी विकास गर्ग का कहना है कि कार्यकारी सीएम के चार्ज के बारे में तो उन्हें नहीं पता लेकिन हैलीकॉप्टर से लैंडिंग के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए ही जाते हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: