Saturday, Nov 21st, 2009, 3:23 am [IST]  

danik bhaskarआज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

Bhaskar News

जयपुर. नगर निगम चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम जाएगा। प्रचार की तय समय सीमा बाद नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मतदान सोमवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा तथा मतगणना गुरुवार को होगी। वे शनिवार शाम 5 बजे बाद लाउडस्पीकर, सभा, रैली, ढोल नगाड़ों समेत अन्य माध्यमों में प्रचार नहीं कर सकेंगे।



ईवीएम की सीलिंग शुरू: निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार से ईवीएम की सीलिंग शुरू कर दी है। रविवार को दल रवाना करने से पहले ईवीएम सौंप दी जाएगी।



एक बूथ में तीन ईवीएम: वार्ड एक में 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि एक ईवीएम में केवल 16 प्रत्याशियों का बैलेट ही आ सकता है। इस वार्ड के केंद्रों पर दो ईवीएम पार्षद के लिए व एक ईवीएम महापौर के वोट के लिए होगी।



23 को सवैतनिक अवकाश : जयपुर में मतदान के दिन 23 नवंबर को सवैतनिक अवकाश रहेगा। कलेक्टर कुलदीप रांका के मुताबिक मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम धारा 135 (ख) के अनुसार औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य संस्थान में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को सवैतनिक अवकाश देय है।



उधर, श्रम विभाग ने भी औद्योगिक अथवा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को 23 नवंबर को उनके संस्थान में कार्यरत कामगारों को सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। बैंक आदि संस्थानों व केन्द्रीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा, जो संस्थान नगरीय क्षेत्र से बाहर हैं एवं उसका कर्मचारी मतदाता है, को भी सवैतनिक अवकाश देय होगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: