Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 3:37 am [IST]  

danik bhaskar‘एक सिख का किरदार निभाना चाहता हूं’

प्रतिभा विरदी

पटियाला. बॉलीवुड में हिंदी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट कर देने वाले कॉमेडियन संजय मिश्रा पहली बार एक पंजाबी फिल्म में पंजाबी बोलेंगे और पंजाबियों को हंसाएंगे। वे पंजाबी फिल्म ‘मर जावां गुड़ खाके’ में साइक्लॉजी प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान संजय मिश्रा ने बताया कि पंजाबी लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगता है।



पहली बार पंजाबी फिल्म में काम करके बहुत खुश हूं। बालीवुड में 75 फीसदी फिल्मों में पंजाबी गाने और पंजाबी कल्चर दिखाया जा रहा है। इसलिए दिल में ख्वाहिश जगी कि पंजाबी फिल्म की जाए। संजय कहते हैं कि रोटी, कपड़ा और मकान में प्रेमनाथ ने जो सिख किरदार निभाया था, उसी तरह का किरदार निभाने की दिली इच्छा है।



पंजाबियों के खाने पीने का तो मैं कायल हूं। मक्की की रोटी और सरसों के साग की तो बात ही अलग है। सोनी टीवी के शो कॉमेडी सर्कस (तीन का तड़का) में भाग लेने का मकसद यही था कि मैं अलग से एक एक्सपीरियेंस लूं। कॉमेडी सर्कस एक स्टेज शो की तरह है। अभी कोई और कामेडी शो नहीं कर रहा हूं क्योंकि फिलहाल फिल्मों में काफी बिजी हूं।



आल दी बेस्ट, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्‍स और वन टू थ्री जैसी कई फिल्में कर चुके संजय की आने वाली फिल्म रसगुल्ला है, इस फिल्म में हीरोइन सोनल सिंह (एमटीवी रोडिज की प्रतिभागी) हैं, जिसके अपोजिट तीन हीरो हैं, जिसमें मेरे किरदार का नाम राजकपूर है। फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी है और महिला व पुरुष के संबंधों पर आधारित है।



इसके अलावा मेरी एक फिल्म अतिथि अजय देवगन के साथ आ रही है। दोनों फिल्में अगले साल जनवरी फरवरी में रिलीज होने की संभावना है। गोलमाल पार्ट थ्री भी शुरू होने जा रहा है। पंजाबी फिल्मों के सब्जैक्ट सीरियस होने चाहिए। जितना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में आज बूम आ रहा है, उसे देखते हुए अब पंजाबी फिल्में सब्जेक्टिव हो जानी चाहिए। पंजाबी राइटर्स काफी अच्छे हैं, जोकि अच्छी फिल्में लिख सकते हैं।



‘हर जगह पंजाबी हमेशा छाए रहें’



थोड़ी सी तालियों के लिए कॉमेडी में अश्लीलता नहीं परोसनी चाहिए। साफ सुथरी कॉमेडी ही अंत तक याद रहती है और अश्लील कॉमेडी की लाइफ बहुत छोटी होती है। उक्त शब्द जाने माने पंजाबी कॉमेडियन दीपक राजा ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में सांझे किए। जसपाल भट्टी के साथ कैरियर शुरू करने वाले दीपक राजा ने बताया कि कॉमेडी में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।



बॉलीवुड के मशहूर कामेडियन जॉनी लीवर ने हमेशा अच्छी कॉमेडी करके लोगों को हंसाया। कॉमेडी की दुनिया में मशहूर होने को लेकर राजा ने बताया कि ख्याति लाफ्टर चैलेंज के बाद मिली। स्टार प्लस पर चलने वाले लाफ्टर चैलेंज में प्रतिभागी के तौर पर भाग लिया। इसके बाद से लाफ्टर चैंलेंज में परफोर्म किया। आजकल सोनी टीवी पर चल रहे कॉमेडी सर्कस तीन का तड़का में भाग ले रहा हूं।



उन्होंने बताया कि इसके अलावा बॉलीवुड की और पंजाबी मूवीज में काम कर रहा हूं। जो जल्द ही रिलीज हो जाएंगी। फिल्मों के नाम बताने को लेकर राजा ने कहा कि अभी नाम का संस्पेंस ही रखें। जब रिलीज होगी तब सिनेमा हाल में जाकर देखें। जसपाल भट्टी के साथ संबंधों को लेकर दीपक राजा ने कहा कि जसपाल भट्टी बहुत अच्छे मित्र हैं।



उनके साथ काम करने का अलग मजा है। भविष्य में भी उनके साथ काम करना चाहता हूं। वो फिल्म बना रहे हैं और अगर मेरे लायक कोई रोल उनके पास होगा तो वो मुझे जरूर बुलाएंगे। जालंधर के रहने वाले दीपक राजा कहते हैं कि 10 साल की उम्र से ही स्टेज पर कामेडी करनी शुरू कर दी थी। आज 20 सालों से कॉंमेडी करके लोगों को हंसा रहे हूं।



जसपाल भट्टी के मकबूल शो उल्टा पुल्टा से लाइमलाइट में आने के बाद से ही दीपक राजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुंबई के अपने सफर को सफल बताते हुए दीपक का कहना है कि टीवी पर चल रहे कॉमेडी शोज छोटे कस्बों के कलाकारों के लिए बेहतरीन मंच है। ऐसे मंच अच्छी कलाकारी को सामने लाने में सहायक बनते हैं। उन्होंने बताया कि जितने भी कामेडी शो देख लो छोटे शहरों के पंजाबी ही छाए हैं। पंजाबी हमेशा ही छाए रहें।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: