Saturday, Nov 21st, 2009, 3:39 am [IST]  

danik bhaskarसीखे उद्यमी बनने के गुर

भास्कर न्यूज

भोपाल. मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) और इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन के सहयोग से आयोजित की गई उद्यमिता विकास कार्यशाला में छात्रों ने सफल उद्यमी बनने के गुर सीखे। इस तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर छात्रों ने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया।



यह कार्यशाला मैनिट के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर क्रिस्प के सीईओ मुकेश शर्मा ने छात्रों को बिजनेस मॉडल्स के बारे में बताया। क्रिस्प के मैथ्यू जॉन ने छात्रों को जानकारी दी कि विभिन्न विभागों द्वारा बिजनेस शुरू करने में किस तरह से मदद की जाती है। छात्रों को बिजनेस शुरू करने से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया था।



छात्रों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट का प्रदर्शन भी किया गया। समापन अवसर पर डॉ. वीके खरे डीन स्टूडेंट अफेयर्स ने कार्यशाला के आयोजकों को बधाई दी और इस तरह की कार्यशाला आगे भी आयोजित करने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. आशीष देशपांडे, प्रो. वीके सोनी, प्रो. डीके रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: