Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 3:53 am [IST]  

danik bhaskarचप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Bhaskar Correspondent

रोहतक. शनिवार से शुरू होने वाले राज्य ओलंपिक खेलों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की खासी तैयारियां की हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, एमडीयू और पीजीआई को उड़ाने की लश्कर-ए-तैयबा की धमकी के बाद ओलंपिक खेलों में पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं।

मैदान और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पुलिस ने इन खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हंै। पुलिस के लिए सुरक्षा के इंतजाम इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गए हंै क्योंकि विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी हमले की धमकी मिल चुकी है।



खेल मैदान के अलावा ठहराव वाले स्थानों पर पुलिस के जवान 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो जाए। ओलंपिक खेलों के लिए जिले में करीब एक हजार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। प्रत्येक स्कूल में ठहरने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुरुष और महिला जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।



एसआई और एएसआई की देखरेख में पुलिस टीम हर स्थान पर 24 घंटे नजर रखेगी। इसके अलावा सर छोटूराम स्टेडियम, एमडीयू खेल मैदान, न्यू स्पोर्ट्स सेक्टर-छह, डीपीएस खेल मैदान पर भी पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सुरक्षा 2१ से 24 नवंबर तक दिन-रात रहेगी। एक कंपनी महिला पुलिस की भी तैनात की गई है।



ओवर ऑल पर्यवेक्षण अधिकारी



ओलंपिक खेलों के तमाम पुलिस प्रबंधों के पर्यवेक्षण के लिए डीएसपी सिटी मदन लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा यातायात प्रबंधकों की जिम्मेदारी यातायात थाना सांपला के निरीक्षक पृथ्वी सिंह की होगी। पर्यवेक्षण अधिकारी अलग-अलग प्वायंट पर तैनात पुलिस टीमों की चैकिंग करेंगे। आपातकाल में स्थिति पर काबू पाने के लिए स्टैंड-टू रिजर्व तैयार रहेगी। इसकी जिम्मेदारी ओएचसी की होगी। इस रिजर्व में महिला पुलिस बल भी होगा।



रोहतक में होने वाले ओलंपिक खेल में छह हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हंै, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था मजूबत की गई है। - अनिल कुमार राव एसएसपी, रोहतक

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: