Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 3:56 am [IST]  

danik bhaskarविशेष टीम निपटाएगी मामले

भास्कर न्यूज

अमृतसर. एसएसपी पवन कुमार राय ने थाना सिविल लाइन में आठ सालों से जांच के फेर में फंसे मामलों की जांच किसी नतीजे तक पहुंचाने के लिए एसआई और एएसआई रैंक के 12 मुलाजिमों की इंवैस्टीगेशन टीम का गठन करने की पहल की है। इसी थाने में सबसे अधिक मामलों की जांच पैंडिंग है, जिसके कारण कोई भी मुलाजिम यहां प्रभारी बनने से कतराता था।



टीम के गठन के बाद उन्हें टारगेट दिए गए हैं और साथ ही उन्हें समयावधि में ही इनकी जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कमेटी जहां लंबित मामले निपटाएगी, वहीं थाना सिविल की आप्रेशनल टीम को भी काम करने का अधिक समय मिलेगा। ज्ञात रहे कि वीरवार को एसएसपी ने 34 मुलाजिमों को इधर से उधर किया था।



इस निर्देश के तहत 12 मुलाजिमों की इंवैस्टीगेशन टीम गठित कर उसे थाना सिविल लाइन में तैनात कर दिया गया। टीम का इंचार्ज एसआई तरसेम लाल को लगाया गया है। डीएसपी सिविल लाइन लखबीर सिंह ने बताया कि टीम को टारगेट दिया जाएगा ताकि वह उसे लेकर मामलों को निपटा सके।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: