Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 4:03 am [IST]  

danik bhaskarखेल महाकुंभ आज से

Bhaskar Correspondent

rohtakरोहतक. हरियाणा राज्य ओलंपिक खेल शनिवार से शुरू होंगे। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एमडीयू परिसर में शाम चार बजे उद्घाटन करेंगे। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष परमवीर राठी ने शुक्रवार को उद्घाटन स्थल का जायजा लिया। 24 नवंबर को समापन समारोह में राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया मुख्यातिथि होंगे।



प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की कुल 655 गोल्ड मेडलों पर नजर रहेगी। कुल 26 खेलों में 3100 पुरुष और 2500 महिला खिलाड़ियों के अलावा 1100 पुरुष टैक्निकल एवं 100 महिला टैक्निकल का जमावड़ा शहर में लगेगा। आयोजन सफल बनाने को महम एसडीएम राजीव अहलावत, आरटीए के सचिव सुशील सारवान, हुडा के संपदा अधिकारी संजय राय, डीटीपी संजीव मान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।



इन स्थानों पर ठहरेंगे खिलाड़ी



विकल्प पब्लिक स्कूल, जसबीर कालोनी में चार सौ महिला खिलाड़ी ठहरेंगी।



हरकिशन पब्लिक स्कूल में 700 पुरुष खिलाड़ी और 100 टेक्निकल ऑफिशियल ठहरेंगे।



एमडीयू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 800 पुरुष और 700 महिला खिलाड़ी ठहरेंगे।



सेंट पॉल स्कूल, विशाल नगर में 400 पुरुष खिलाड़ी ठहराव करेंगे।



पठानिया पब्लिक स्कूल में 600 व लाढ़ौत गुरुकुल में 400 पुरुष खिलाड़ी ठहरेंगे।



आईबी पब्लिक स्कूल, गोहाना रोड में 600 पुरुष खिलाड़ी ठहरेंगे।



केवीएम स्कूल, लाढ़ौत रोड में 600 पुरुष खिलाड़ी ठहरेंगे।



डीपीएस स्कूल, जींद रोड में 176 पुरुष, 141 महिला खिलाड़ी ठहरेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: