Saturday, Nov 21st, 2009, 4:08 am [IST]  

danik bhaskarआईआईटी के साथ सेंटर फॉर एक्सीलेंस बोनस में

bhaskar news

sजोधपुर. जोधपुर में आईआईटी के साथ अब सेंटर फॉर एक्सीलेंस की भी स्थापना होगी। आईआईटी के प्रशासनिक प्रभारी प्रो. नीरज गुप्ता ने शुक्रवार को साइट अवलोकन के दौरान इसके लिए 100 एकड़ जमीन मांग ली है। इस सेंटर के लिए कलेक्टर नवीन महाजन ने प्रस्ताव रखा था।



उनका कहना था कि यहां शोध की पर्याप्त संभावनाएं हैं इसलिए इस तरह का सेंटर यहां स्थापित होना चाहिए। आईआईटी के भवन का निर्माण अगले साल मार्च तक शुरू हो जाएगा। गुप्ता व दल के सदस्यों ने इस बारे में जेडीए के आयुक्त के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की है। चर्चा शनिवार को जारी रहेगी।



प्रो. गुप्ता को कलेक्टर नवीन महाजन ने शुक्रवार को प्रस्तावित दोनों साइट दिखाई। उन्होंने आईआईटी के लिए आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के पास वाली भूमि पर अपनी सहमति जताई। इस भूमि पर आईआईटी के निदेशक प्रो. पीके कालरा भी सहमति दे चुके हैं। संभवत: इसी भूमि पर आईआईटी की नींव रखी जाएगी।



प्रो. गुप्ता ने बताया कि हाईपावर कमेटी ने आईआईटी के साथ यहां सेंटर फॉर एक्सीलेंस की अनुशंसा की है। इसके लिए अलग से 100 एकड़ भूमि की जरूरत रहेगी। उन्होंने आईआईटी के लिए चयनित भूमि के सामने इसके लिए भूमि मांगी। जिला कलेक्टर महाजन ने इस पर सहमति व्यक्त की है। सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना से यहां के उद्योगों को भी विकास की नई राह मिलेगी।



आईआईटी होगी मील का पत्थर : सांसद चंद्रेशकुमारी कहती हैं कि जोधपुर में आईआईटी खुलना मारवाड़ के लिए मील का पत्थर साबित होगी। लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जोधपुर की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: