Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 4:18 am [IST]  

danik bhaskarनौकरी का झांसा देकर करता था ठगी

Bhaskar News

जालंधर. माझा और दोआबा के बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर ठग त्रिलोक सिंह को थाना मकसूदां पुलिस ने मकसूदां चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि ब्यास के गांव कलेर घुमान निवासी त्रिलोक सिंह ऐसे ही मामले में तरनातरन पुलिस से वांछित है।



पुलिस को दी शिकायत में संगरूर निवासी मनिंदर सिंह ने कहा कि अखबार में छपे विज्ञापन पढ़कर वह मकसूदां चौक के निकट स्थित आरोपी के दफ्तर आया जहां पर 14 और युवक सरकारी नौकरी की चाह में आए हुए थे। आरोपी खुद को राजबीर सिंह बताता था। उसका कहना था कि उसकी सरकारी विभाग में अच्छी पैठ है और वह उन्हें लिए अच्छी नौकरी पर लगा देगा। इंटरव्यू के नाम पर सभी से 1500—1500 रुपए वसूले गए थे, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: