Saturday, Nov 21st, 2009, 4:20 am [IST]  

danik bhaskarएक माह बाद, वही जगह, अब बहन...

Bhaskar News

जयपुर. माणक चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर आठ वर्षीय बालिका दुराचारी का शिकार बन गई। उसे जेके लॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक महीने पहले पीड़िता की ममेरी बहन से भी उसी जगह दुष्कर्म किया गया था। बालिका के परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट दे दी है, जबकि थाना प्रभारी वारदात से बेखबर हैं।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल गोठवाल के मुताबिक, शास्त्री नगर स्थित पेंटर कॉलोनी की बालिका शुक्रवार को मां और दो अन्य लड़कियों के साथ घर से निकली थी। माणक चौक इलाके में चूड़ी वालों की गली में स्थितखंडहरनुमा भवन में अज्ञात व्यक्ति ने बालिका से दुष्कर्म किया। पीड़िता काफी देर तक वहां पड़ी रही।



बाद में उसे तलाशती हुई मां पहुंची और बालिका की हालत देख लोगों को सूचना दी। एसपी अशोक नरूका ने माना कि ऐसी वारदात की जानकारी मिली है, लेकिन माणक चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर शर्मा रात तक ऐसी वारदात से साफ इनकार करते रहे। उनका कहना था कि दुष्कर्म की वारदात एक महीने पहले हुई थी। जबकि एक महीने पहले बालिका की ममेरी बहन से दुष्कर्म हुआ था। यह मामला बनीपार्क थाने में दर्ज हुआ था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: