शेखे पिंड के पास रेल ट्रैक का हिस्सा टूटा
जालंधर/छावनी. शेखे पिंड के पास रेल ट्रैक का हिस्सा टूट गया। अगर उस समय वहां से कोई ट्रेन गुजर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले ही कीमैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की सूचना दी। जानकारों का कहना है कि अगर ट्रैक के हिस्से के टूटने का पता न चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कीमैन सोहन सिंह ने बताया कि रेलवे किलोमीटर नंबर 6/4-6/5 शेखे पिंड के पास सुबह 8.25 बजे मालगाड़ी गुजर रही थी।
उसने पटाखे की आवाज सुनीं और जांच करने पर मालूम पड़ा कि जोड़ के साथ ट्रैक का हिस्सा अलग हो गया है। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग के जेई हरदीप सिंह ने साथी बूटा सिंह, लाइन मैनों के साथ छह मीटर का नया टुकड़ा डाल लाइन को ठीक किया गया। इस दौरान, सभी ट्रेनों को निर्धारित समय पर गुजारा।
सर्दी आते ही रेल लाइन सिकुड़ने लगती हैं। लाइन के जोड़ में जगह न होने के कारण कई बार क्रैक और ब्रेक हो जाती हैं। हादसे से बचने के लिए लाइनमैन, कीमैन और गैंगमैनों को हिदायत दी जाती है कि वे ट्रैक की जांच करते रहें। - हरदीप सिंह, जेई इंजीनियरिंग विभाग










