Saturday, Nov 21st, 2009, 4:28 am [IST]  

danik bhaskarकांग्रेस-भाजपा में मशविरों का दौर

भास्कर न्यूज

भोपाल. नगर निगम चुनाव के लिए दावेदारों की खोज में जुटे कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार को वार्ड एवं ब्लॉक अध्यक्षों से मशविरा किया। दूसरी ओर भाजपा की जिला स्तरीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार रात आठ बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। इसमें मंडलों से प्रस्तुत आवेदनों पर विचार किया जाएगा।



भोपाल नगर निगम के 70 वार्डो के उम्मीदवारों की तलाश में जुटे कांग्रेस पर्यवेक्षक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के निवास पर शाम चार से रात नौ बजे तक पर्यवेक्षकों ने वार्ड एवं ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा की। इस दौरान श्री चतुर्वेदी, सुल्तान लाला एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जहीर अहमद ने दावेदारों के नाम रखे। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस के 70 में से 55 वार्ड अध्यक्षों ने पर्यवेक्षकों के समक्ष तर्क प्रस्तुत किए। 11 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष में से नौ अध्यक्ष भी पर्यवेक्षक से मिले। इसके बाद करीब 14 उन पाषर्दों ने मुलाकात की, जिनके वार्ड परिवर्तित हो गए हैं। वर्तमान पाषर्द मो. सरवर, मो. सगीर, अमित शर्मा, आमिर अकील, सईद मुन्नवर अली आदि ने पर्यवक्षकों को अपनी राय से अवगत करा दिया है।



रिपोर्ट 22 तक



जिला कांग्रेस अध्यक्ष जहीर अहमद का कहना है कि प्रयास इस बात के किए जा रहे हैं कि पाषर्दों के नामों पर आम सहमति बन जाए। इसके बाद भी कुछ नामों को लेकर विवाद बना हुआ है। इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड एवं ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा करने के बाद अब पर्यवेक्षक 22 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को रिपोर्ट सौंप देंगे।



भाजपा में खुलेंगे लिफाफे



भाजपा जिला स्तरीय चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को मंडल द्वारा जिला इकाई को सौंपे आवेदन पर विचार किया जाएगा। मंडल अध्यक्षों ने बंद लिफाफों में अपने-अपने इलाकों के वार्ड प्रत्याशियों के नाम दिए हैं। इन नामों पर विचार किया जाएगा। बैठक में सांसद कैलाश जोशी, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल गौर, उमाशंकर गुप्ता, विधायक विश्वास सारंग, ध्रुवनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक संजर, महामंत्री डॉ. गोरेलाल बड़गैया व श्याम नारायण सिंह शिरकत करेंगे। जानकारी मिली है कि इस बैठक में पाषर्दों के नामों पर सहमति बन जाएगी।



तीन नामांकन दाखिल



पार्षद पद के लिए शुक्रवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें वार्ड 40 से एक भाजपा, वार्ड 30 और वार्ड 22 से दो महिलाओं ने नामांकन पत्र जमा किए। महापौर और बैरसिया नपा अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं जमा हुआ।



चुनाव चिह्न् परिवर्तित



महापौर पद के लिए उम्मीदवारों को आवंटित किए जाने वाले सात चुनाव चिह्नें में परिवर्तन किया गया है। कलम दवात के स्थान पर अब केला, किताब के स्थान पर गुब्बारा, कुर्सी के स्थान पर बल्लेबाज, फावड़ा और बेवचा के स्थान पर बैटरी टार्च, लट्टू के स्थान पर डबल रोटी, घंटी के स्थान पर ब्रीफकेस और ड्रम के स्थान पर ब्रश चुनाव चिह्न् को शामिल किया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: