जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन कल
जोधपुर. रेल बजट में की गई घोषणा के अनुसार रेलवे प्रशासन ने जोधपुर व बांद्रा टर्मिनस के बीच नई साप्ताहिक रेल चलाने का निर्णय किया है। पहली ट्रेन 9065 ए विशेष ट्रेन के रूप में बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर के लिए शनिवार को रवाना होगी। जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए यह विशेष ट्रेन 9066 ए रविवार को दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन मारवाड़ जंक्शन दोपहर 2.15 बजे, आबूरोड शाम 5.30 बजे, मेहसाणा रात्रि 8.40 बजे, अहमदाबाद रात्रि 10.40 बजे, बड़ोदरा मध्यरात्रि 12.50 बजे, सूरत 2.20 बजे, वलसाड़ सुबह 4 बजे बोरीवली सुबह 6.20 बजे तथा बांद्रा टर्मिनस 23 नवंबर प्रात: 7.05 बजे पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मुख्य साप्ताहिक ट्रेन संख्या 9065 27 नवंबर से शुरू होगी। बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 11.25 बजे रवाना होकर यह ट्रेन बोरीवली मध्य रात्रि 12.02 बजे, वलसाड़ 2.20 बजे, सूरत 3.40 बजे, वडोदरा 5.35 बजे, अहमदाबाद 7.45 बजे, मेहसाणा 9.45 बजे, आबूरोड दोपहर 12.03 बजे तथा मारवाड़ जंक्शन अपराह्न् 3. 35 बजे होते हुए शनिवार शाम 5.35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 9066 बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 28 नवंबर से प्रत्येक शनिवार शाम 7.15 बजे रवाना होकर बांद्रा टर्मिनस प्रत्येक रविवार दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित तथा 14 द्वितीय श्रेणी शयनयान सहित 20 डिब्बे होंगे।










