Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 4:31 am [IST]  

danik bhaskarसेवा रह गई ‘थल्ले’, मैदान में चले ‘बल्ले’

महाबीर सेठ

जालंधर. पहले मंत्री की जी हुजूरी और दोपहर बाद क्रिकेट मैच खेलने के कारण निगम दफ्तर में कोई अधिकारी नहीं बैठ सका। सुबह से दोपहर तक निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया के साथ अधिकारियों की फौज लगी रही, बाद में क्रिकेट खेलने लग गई। यही नहीं निगम आफिस में न मिलने के कारण मेयर और पार्षद के साइन लेने के लिए कुछ सिफारिशी लोग सीधे मैदान में पहुंच गए।



शुक्रवार को दिनभर निगम दफ्तर में छुट्टी की स्थिति बनी रही। शनिवार-रविवार को सरकारी छुट्टी है। नगर निगम के फ्रैंडली ट्वैंटी-20 क्रिकेट टूर्नामैंट के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शिअद इलेवन की टीम 109 रन बनाए। पवन टीनू ने 42 रन, बलबीर बिट्टू ने 13, इकबाल ढींढसा ने 11 और हंसराज राणा ने 9 रन बनाए।



टीम के कप्तान सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया खाता भी नहीं खोल सके। भाजपा की तरफ से सुनील ज्योति, रवि महेद्रू ने 2-2 और विधायक केडी भंडारी तथा योगेश मल्होत्रा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी भाजपा इलेविन की तरफ से मेयर राकेश राठौर अंत तक मैदान में डटे रहे और 32 रन पर नाबाद रहे।



पवन गुप्ता ने 19 गेंद में 31 रन बनाए, रवि महेद्रू 16 रन पर नॉट आउट रहे। भाजपा की टीम ने 14.2 ओवर में ही दो विकेट खोकर 110 रन बना लिए। दोपहर को हुए अन्य मुकाबले में जेडीए की टीम पहले खेलते हुए 90 रन पर आलआऊट हो गई। जेडीए के हरकेश ने सबसे ज्यादा 36 और प्रवीण कुमार ने 11 रन बनाए।



कमिश्नर इलेविन की तरफ से राजन गुप्ता ने 5 विकेट झटके, जबकि कीमती लाल ने 4 और अनिल ने एक विकेट लिया। जवाब में मैदान में उतरी कमिश्नर इलेविन की टीम ने 15 ओवर में 91 रन बना मैच जीत लिया। विनय बुबलानी ने 8 रन बनाए। जबकि नीरज साही ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: