कैडेट्स ने किया एयरफोर्स स्टेशन का भ्रमण
जोधपुर. राज इंजीनियर्स एनसीसी रेजिमेंट जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ग्राम सेवक प्रशिक्षण केंद्र मंडोर जोधपुर में कैम्प कमांडेंट कामांडिंग ऑफिसर संजय चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कैम्प में शुक्रवार को कमांडेंट हरलाल जाखड़ के निर्देशन में एमबीएम पॉलीटेक्नीक, जयनारायण व्यास, बांगड, गंगानगर, फलौदी आदि विभिन्न जगहों से आए कैडेट्स ने मंडोर हेलिकॉप्टर एयरफोर्स स्टेशन का भ्रमण किया।
इस दौरान यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल एस. चौधरी ने बताया कि इस विजिट में 200 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को 10 बजे सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के कैडेट्स का ड्रील कॉम्पीटिशन आयोजित किया जाएगा।
एनसीसी दिवस के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर यूनिट के कमान अधिकारी कैम्प कमांडेंट कर्नल एस. चौधरी व डिप्टी कैम्प कमांडेंट भी उपस्थित रहेंगे।










