Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 4:36 am [IST]  

danik bhaskar‘दीदार’ स्पैशल कोच के, शर्म आए सोच के

अंकित शर्मा

जालंधर. रेलवे नियमों के मुताबिक विकलांग व महिला कोच में सफर करने वाले यात्रियों को जुर्माना व कैद का प्रावधान है। बावजूद, रेलवे अधिकारी नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। भास्कर टीम ने शुक्रवार को कुछ ऐसे लोगों को कैमरे में कैद किया, जो विकलांग व लेडिज कोच में जमे हुए थे। दोपहर एक बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी से इंदौर जा रही मालवा एक्सप्रैस आकर रुकी।



इंजन के साथ बने लेडिज स्पैशल अपार्टमैंट में भास्कर टीम पहुंची। यहां महिलाएं कम और पुरुष ज्यादा हैं। लोगों से पूछा तो कुछ ने जवाब दिया कि ‘भाई यहां पूछता ही कौन है, बैठने को सीट तो मिली’, जबकि कुछ का कहना था कि उनके साथ महिलाएं हैं इसलिए वह लेडिज कोच में आ गए।



यही हाल ट्रेन गार्ड कोच के साथ लगे विकलांग कोच में भी देखने को मिला, जहां विकलांग तो नहीं साधारण लोग बैठे हुए थे। इसके बावजूद टीटी ने उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 1:35 पर फ्लाइंगमेल प्लेटफार्म नंबर 1 पर रुकी। इस ट्रेन का भी मालवा एक्सप्रेस जैसा हाल ही था, विकलांग आरक्षित कोच में साधारण लोग ही पैर पसारे बैठे थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: