Saturday, Nov 21st, 2009, 4:37 am [IST]  

danik bhaskarकौमी एकता की झांकी सजाई

भास्कर न्यूज

जोधपुर. मदरसा इस्लामिया अफजल एवं कौम शेख सैय्यद मुगल पठान विकास समिति की ओर से शुक्रवार को कौमी एकता की झांकी सजाई गई। ईदगाह परिसर में अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के अवसर पर शहर खतीब एवं पेश इमाम काजी मोहम्मद अय्यूब ने राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की आवश्यकता जताई।



उन्होंने कहा कि समाज में मिलजुलकर रहें व कौमी एकता का पैगाम जन जन तक पहुंचाएं। हाजी हमीम बख्श ने कहा कि राज्य एवं जिला स्तर पर पंद्रह सूत्री कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यकों के कल्याण की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सघन प्रयास करने चाहिए।



इस अवसर पर एजे खान, सैय्यद इकराम अली, मोहम्मद शफी, शौकत अली लोहिया, मेहबूब, लियाकत अली, मोहम्मद रफीक ने दीनी एवं दुनियावी तालीम की जरूरत बताई।



इंसानियत का निर्वाह करना कौमी एकता



आज के युग में अगर कोई व्यक्ति इन्सानियत के धर्म को सही अर्थो में निभा लेता है तो वही वास्तव में सच्ची कौमी एकता है। यह कहना है उद्यमी और समाजसेवी विमलराज सिंघवी का। वे जन शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन दे रहे थे।



शहर काजी मो. अय्यूब अंसारी, गुरुद्वारा सिंहसभा के मुख्य ग्रंथी इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थित थे। निदेशक रघुवीरसिंह राठौड़ ने धर्मगुरुओं और सहभागियों का स्वागत किया। मुख्यगं्रथी इंद्रजीतसिंह, अब्दुल जब्बार चूंदड़ीगर, मो. अय्यूब अंसारी सहित अनेक समाजसेवियों ने कौमी एकता पर विचार व्यक्त किए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: