Saturday, Nov 21st, 2009, 4:56 am [IST]  

danik bhaskarबीएसएफ जवानों को वीकली ऑफ!

भास्कर न्यूज

bजैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल के जवानों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। बीएसएफ के महानिदेशक रमन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तनोट में आयोजित सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि बीएसएफ के जवानों को साप्ताहिक अवकाश दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीमा पर तैनात जवानों की ड्यूटी की अवधि कम करने के भी प्रचास चल रहे है।



सैनिक सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रीवास्तव ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल का प्रयास यही रहता है कि सीमा पार से घुसपैठ नहीं हो। यदि बीएसएफ का जवान खुश नहीं है तो कोई खुश नहीं हैं। बीएसएफ के सैनिकों के वेलफेयर, ड्यूटी, रिक्रूटमेंट आदि की व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।



बीएसएफ के जवानों को नवीन तकनीक के हथियारों एवं अन्य सैन्य साजो ामान से सुसज्जित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के पास सबसे अधिक काम है। उन्हें पूरे देश की सीमाओं की चौकसी करनी पड़ती है। काम की अधिकता के कारण तनाव में बढ़ोतरी होती है। बॉर्डर की फेंसिंग के बारे में श्रीवास्तव ने बताया कि जहां पर फेंिसंग नहीं है वहां पर सर्वे का कार्य चल रहा है। जल्द से जल्द फेंसिंग का कार्य करवाया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: