Saturday, Nov 21st, 2009, 5:00 am [IST]  

danik bhaskarउखड़ने लगी हड़बड़ी में बनी सड़कें

भास्कर न्यूज

भोपाल. नगर निगम चुनाव की घोषणा के पहले शहर की जिन सड़कों का डामरीकरण कराया गया था वे ठेकेदारों ने जल्दबाजी में ऐसी बनाईं कि चार दिन की बारिश में उधड़ चुकी हैं। रचना नगर में ठेकेदार ने परिषद कार्यकाल समाप्त होते देख दो लाख रुपए के काम में से लगभग 25 हजार रुपए का काम ही नहीं किया।



नगरीय चुनाव के ऐलान के पहले भोपाल शहर में नेताओं ने जगह-जगह भूमिपूजन किए थे। नेताओं ने कुदाली चलाते हुए तस्वीरें खिंचवाई थीं। इसके बाद वे भूल गए। ठेकेदारों ने इनमें से कुछ काम शुरू किए जिनमें डामरीकरण भी था। सड़क डामरीकरण मुख्यत: जहांगीराबाद के सब्जी बाजार, मुर्गी बाजार, स्टेट गैरेज का क्षेत्र, रचना नगर, बाग मुगालिया के अरविंद विहार, हमीदिया अस्पताल के पास, शाहपुरा में दो स्थान जैसे क्षेत्र शामिल हैं।



जहांगीराबाद में बरखेड़ी से शब्बन चौराहा और महाराणा प्रताप स्कूल जाने वाले रास्ते पर लगभग तीन सप्ताह पहले डामरीकरण हुआ था। आज हालत यह है कि दुर्गा झांकी स्थल से शब्बन चौराहा और महाराणा प्रताप स्कूल जाने वाले रास्ते पर तो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा पूरी सड़क पर बारीक गिट्टी उखड़ गई है।



रचना नगर में स्वाभिमान चौक से नाले के किनारे अंडरब्रिज मोड़ तक हुआ डामरीकरण उधड़ चुका है। अब यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को गिरने का खतरा बना रहता है। इस कार्यस्थल पर ठेकेदार को लगभग 500 फीट का और काम करना था जिसे उसने नहीं किया। वहां न तो गिट्टी डाली न डामर या कोई पेंचवर्क किया। अरविंद विहार में हालत यह है कि बाग मुगालिया से कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर डामरीकरण किया गया है जिसमें बारिश से गड्ढे हो गए हैं। यही स्थिति शाहपुरा बी और सी सेक्टर की है जहां डामरीकरण किया गया था वहां यह हालत है कि गिट्टी निकल गई है।



हाल ही में जहां डामरीकरण हुआ था उनमें से जहांगीराबाद की सड़क बनाने वाले ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। अन्य कामों की भी जांच कराई जाएगी।



एके नंदा, नगर यंत्री

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: