घट गया विदेशी सैलानियों का आना
नई दिल्ली. पिछले छह माह में विदेशी सैलानियों की संख्या में 2.4 प्रतिशत की कमी आई है। इसके कारणों में स्वाइन फ्लू व वैश्विक मंदी भी शामिल है। यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में पर्यटन राज्यमंत्री सुल्तान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि विदेशियों को आकर्षित करने के लिए अतिथि देवो भव कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।
वैध वीजा न हो तो : बिना वैध वीजा के भारत आए किसी भी विदेशी को कुछ शर्तो पर देश में उतरने की छूट बढ़ा कर 72 घंटे कर दी गई है। पर्यटन मंत्री कुमारी सैलजा ने लोकसभा में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उस विदेशी के पास आगे की यात्रा का कन्फर्म टिकट होना जरूरी है। यह छूट पकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इथोपिया, ईरान, सोमालिया व श्रीलंका के नागरिकों को नहीं होगी।










