Saturday, Nov 21st, 2009, 6:05 am [IST]  

danik bhaskarचुनावी शोरशराबा थमेगा आज

bhaskar news

अलवर। अलवर नगर परिषद व भिवाड़ी नगर पालिका के 23 नवंबर को होने वाले चुनाव का प्रचार शनिवार शाम पांच बजे से बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी बिना किसी शोरशराबे के घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। जिला कलेक्टर कुंजी लाल मीणा ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे के बाद से चुनाव आचार संहिता का पालन कराने वाली टीम प्रत्याशियों पर नजर रखेगी।



क्षेत्र में किसी भी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करते मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर से प्रचार, चुनावी सभाएं, ढोल-बाजे के साथ जुलूस व रैली शनिवार शाम पांच बजे के बाद नहीं निकाली जा सकेंगी।



प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत



नगर परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में शुक्रवार को प्रत्याशियों ने सारी ताकत झोंक दी। दिन भर शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे। प्रत्याशियों ने जनसंपर्क किया। कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर प्रचार करते रहे। विभिन्न क्षेत्रों में हुई चुनावी सभाओं में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया।



युवक कांग्रेस की ओर से निकाली गई वाहन रैली को सांसद जितेंद्रसिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा की चुनावी सभाओं को शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
कांग्रेस : सभापति पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सैनी ने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डो में पार्षद पद के पार्टी उम्मीदवारों के साथ दौरा किया। सैनी ने वार्ड नं. २८ के कालाकुआं मेन रोड, वार्ड २९ के विवेकानंद नगर, वार्ड २२ के अखैपुरा, हरिजन बस्ती, वार्ड नं. ६ हजूरी गेट, बीच का मोहल्ला, सागर ऊपर, वार्ड ३८ में सुभाष नगर एनईबी, ६क् फुट रोड, वार्ड नं. ३ हीरा स्कूल, प्रताप पलटन धोबी घट्टा, वार्ड १२, वार्ड ३१, वार्ड ३४, वार्ड ४१ व वार्ड नं. ४४ में जनसंपर्क किया।



इस अवसर पर अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री ईश्वरीलाल सैनी, पूर्व विधायक कृष्णमुरारी गंगावत ने चुनावी सभाओं में मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की आह्वान किया।



युवा कांग्रेस की रैली निकली



सभापति पद के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार श्वेता सैनी के समर्थन में युवक कांग्रेस की ओर से गिरधर आश्रम से वाहन रैली निकाली गई। रैली को सांसद जितेन्द्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की हैं। आमजन के लिए विकास के साथ रोजगार के अवसर भी खोले हैं। सांसद ने कहा कि विकास की प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए आमजन को कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।



रैली को विधायक टीकाराम जूली, लक्ष्मणगढ़ प्रधान योगेश मिश्रा, उमरैण प्रधान जाकिर हुसैन, हरीराम यादव, जिला प्रवक्ता अजीत यादव, शहर ब्लॉक अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा व प्रदीप आर्य ने भी संबोधित किया। वाहन रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गिरधर आश्रम पर ही सम्पन्न हुई।



भाजपा



भाजपा प्रत्याशी हर्षपाल कौर ने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डो का दौरा किया। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड में शॉपिंग काम्पलेक्स, वार्ड २४, वार्ड ३२ में आरआर कालेज, वार्ड २२, वार्ड १९ व वार्ड १७ में विभिन्न क्षेत्रों का दौराकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया।
इस दौरान हुई चुनावी सभाओं को शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल, रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री दिनेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिगंबर सैनी व शहर अध्यक्ष केजी खंडेलवाल ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
सभाओं में शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से मंहगाई बढ़ गई है। गरीबों के मुंह का निवाला छिन गया है। उन्होंने शहर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का आह्वान किया।



बसपा



सभापति पद की बसपा प्रत्याशी शारदा शर्मा ने मोतीनगर, हिंदूपाड़ा, विकास पथ, दिल्ली दरवाजा, छाजूसिंह की गली, बुधविहार, राजाजी का बास सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क किया। लोगों ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। बसपा प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को यहां जांगिड़ धर्मशाला में सभा हुई। सभा में उत्तरप्रदेश से बसपा सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों के ही शासनकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। आमजन समस्याओं से पीड़ित रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा ने यूपी में बढ़ती बेरोजगारी क ो रोक ा है। साथ ही अपराधों पर भी अंकुश लगाया है। अब राजस्थान के लोगों को भी बसपा को नए विकल्प के रूप में देखना होगा। सभा में बसपा प्रत्याशी शारदा देवी सहित अन्य कई नेताओं ने विचार रखे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: