Saturday, Nov 21st, 2009, 6:10 am [IST]  

danik bhaskarसिलेंडर में आग लगी, हादसा टला

bhaskar news

अलवर। रामनगर कॉलोनी के एक मकान में शुक्रवार को गैस सिलेंडर में आग लग गई। समय पर आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।



रामनगर कॉलोनी निवासी सतीश शर्मा की पत्नी बिमला ने बताया कि शुक्रवार सुबह नया गैस सिलेंडर आया था। चूल्हे पर खाना बनाने के बाद सिलेंडर को चैक करने के लिए गैस जलाई तो अचानक आग की लपटें उठीं। आग की लपटों ने गैस सिलैंडर को चपेट में ले लिया।



सिलेंडर में आग लगती देखकर परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सिलेंडर से गैस लीक होने की जानकारी संबंधित एजेंसी को भी दी गई। इस बीच आसपास के लोगों ने गैस सिलेंडर पर बजरी डालकर आग पर काबू पा लिया।



सिलेंडर लीक होने की आशंका के कारण लोगों ने सिलेंडर घर से बाहर निकालकर सड़क पर पटक दिया। उस पर पानी डाल कर ठंडा किया गया। जब दमकल व गैस एजेंसी का कर्मचारी आग बुझाने का यंत्र लेकर पहुंचा, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: