अब संस्कृत में भी हो सकेगा ट्रांसलेशन
इंदौर. हिंदी सहित अन्य देशों की 56 भाषाओं को ट्रांसलेट करने के बाद अब गूगल संस्कृत को भी ट्रांसलेट करने का काम करेगा। इसके पहले शुरू की गई हिंदी भाषा को इंग्लिश या अन्य भाषाओं में सटीक ट्रांसलेट करने के लिए बदलाव किए गए हैं। ट्रांसलेशन को सौ फीसदी शुद्ध बनाने के लिए टीम इस समय भी निरंतर काम कर रही है।
यह कहना है गूगल इंडिया के प्रोडक्ट लीडर अजरुन नारायण का। पहली बार इंदौर के यूनिवर्सिटी आईएमएस में आए श्री नारायण ने खास सिटी भास्कर से बातचीत में गूगल की अगली तैयारियों के बारे में बताया। इनके साथ ही आईटी एक्सपर्ट सिद्धार्थ तिवारी ने भी स्टूडेंट्स को इंटरनेट की नई खोजों के बारे में बताया।
व्याकरण को लेकर भी ऐसी कई समस्याएं हैं, जिन्हें धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है। श्री नारायण ने बताया विश्व के अधिकतर प्रमुख देशों की भाषाओं पर काम पूरा हो चुका है। जल्द ही ¨हदी के बाद इंडिया में संस्कृत और रीजनल भाषाओं का ट्रांसलेशन किया जाएगा।










