Saturday, Nov 21st, 2009, 6:28 am [IST]  

danik bhaskarयुवा कांग्रेस की रैली निकली

भास्कर न्यूज

aअलवर. सभापति पद के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार श्वेता सैनी के समर्थन में युवक कांग्रेस की ओर से गिरधर आश्रम से वाहन रैली निकाली गई। रैली को सांसद जितेन्द्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की हैं।



आमजन के लिए विकास के साथ रोजगार के अवसर भी खोले हैं। सांसद ने कहा कि विकास की प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए आमजन को कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। रैली को विधायक टीकाराम जूली, लक्ष्मणगढ़ प्रधान योगेश मिश्रा, उमरैण प्रधान जाकिर हुसैन, हरीराम यादव, जिला प्रवक्ता अजीत यादव, शहर ब्लॉक अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा व प्रदीप आर्य ने भी संबोधित किया। वाहन रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गिरधर आश्रम पर ही सम्पन्न हुई।



ईवीएम पर अलग रंग के कागज



नगर परिषद चुनाव में मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक मतदाता को सभापति व पार्षद के लिए एक ही कमरे में दो बार अलग-अलग ईवीएम पर मतदान करना होगा। जिला कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि मतदान करते समय भ्रम न हो, इसके लिए सभापति के चुनाव के लिए लगाई गई ईवीएम पर गुलाबी रंग के कागज का प्रयोग किया जाएगा। पार्षद चुनाव की ईवीएम पर सफेद रंग का कागज लगाया जाएगा। ये दोनों रंग पहचान करने के लिए संकेतक का कार्य करेंगे। इसके अलावा मतदाताओं को दी जाने वाली पर्चियां भी इन्हीं रंगों की होंगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: